Viral Video of Bear And Man: सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक भालू और शख्स को दिखाया गया है। यह वीडियो काफी मजेदार है, जिसे देखने के बाद थोड़ा सस्पेंस लगेगा लेकिन बाद में आप जो हंसने वाले हैं ना, उसकी कल्पना भी आप नहीं कर सकते। यह वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे तीन-चार बार देखे बिना कोई रह ही नहीं सकता।
शख्स और भालू एक दूसरे को देख हुए शॉक्ड (Image Credit - @ChadBlue83/Twitter)
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स अपने घर के बाहर के कुर्सी पर लेटकर मोबाइल चला रहा होता है, तभी होती है भालू की एंट्री और फिर जो होता है, उसे देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। होता कुछ यूं है कि जैसे ही भालू आता है, वैसे ही दोनों एक दूसरे को देखते हैं और खुद में ही शॉक्ड होते हैं कि अब करना क्या है। फिर भालू खुद ही वहां से भाग निकलता है, जिसके बाद शख्स के जान में जान आती है। आलम ये है कि लोगों द्वारा इस वीडियो को देखना काफी पसंद किया जा रहा है।
Asheville, NC t.co/4lRKRnuX54
— ANI (@ANI) Apr 14, 2023
शख्स और भालू एक दूसरे को देख हुए शॉक्ड
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक काफी लोगों ने रियक्ट किया है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि "मुझे लगा कि भालू और शख्स दोनों मिलकर चील करेंगे।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि "शख्स कभी सपने में भी इसकी कल्पना नहीं कर सकता था।" इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है और कई लोगों ने शेयर भी किया गया है। इस वीडियो को '@ChadBlue83' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
