Indian taught Foreigner to eat Tobacco Khaini: भारतीय लोगों में कितना टैलेंट होता है, इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। वे कब किसके क्या सीख लें और कब किसे क्या सीखा दें? इस बात अंदाजा लगाना बिल्कुल उतना ही मुश्किल है, जितना समुद्र की गहराई नापना। दरअसल, एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसका सार इसी ऊपर वाली लाइन पर फिट बैठता है। मामला कुछ यूं है कि एक भारतीय ने एक विदेशी के साथ तीन महीने तक काम किया और फिर उसे कुछ ऐसा खाना सिखा दिया, जिसकी कल्पना भी कर हंसी छूट जाएगी।
दरअसल, वायरल हुए इस ट्वीट में युगांडा के रहने वाले अगाबा ने लिखा है कि वह एक भारतीय के साथ तीन महीने तक काम किया। इस दौरान भारतीय शख्स ने उसे खैनी (तम्बाकू) खाना सिखा दिया। यह शख्स मेरे भाई जैसा था। अब होना क्या था, मामला इतना ज्यादा वाला गंभीर है कि तुरंत आग की तरह फैल गया। विदेशी भारतीय के साथ एक फोटो भी साझा की है। इस ट्वीट के पीछे की कहानी भी आपको समझाते हैं कि आखिर ये इतना वायरल कैसे हो गया?
विदेश मंत्री के ट्वीट पर विदेशी ने किया था रिप्लाई
हुआ कुछ यूं कि कुछ दिन पहले ही भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने युगांडा में सोलर उर्जा से चलने वाले वाटर सप्लाई सिस्टम की वर्चुअली शुरुआत की। अब सोशल मीडिया के इस जमाने में विदेश मंत्री ने इसका एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दिया। फिर क्या था, ढेर सारे रिप्लाईज की बौछार हुई, इन्हीं में से एक रिप्लाई अगाबा की भी आई, जिसके पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
"भारतीय खैनी की पहुंच युगांडा तक" - यूजर
अब विदेशी के पोस्ट पर लोगों के कई प्रकार के कमेंट्स भी आ रहे हैं, जो काफी मजेदार भी हैं। इनमें कोई तम्बाकू का सेवन ना करने की सलाह दे रहा है तो किसी ने उसे पान मसाले का नया ब्रांड अंबेसडर तक घोषित कर दिया। एक यूजर ने तो काफी मजेदार कमेंट किया और लिखा कि अब तो हमारे खैनी की पहुंच युगांडा तक हो गई है। इस पोस्ट को @mac_agaba नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर हजारों लोगों ने अपना रियक्शन दिया है और काफी लोगों ने ट्वीट भी किया है।
