वायरल न्यूज़

Desi Dadi Dance: हरियाणवी गाने पर देसी दादी ने घूंघट में लगाए ऐसे ठुमके, वीडियो देख लोग बोल- 'ये तो फायर है'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 18, 2023, 11:32 AM IST

Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर एक देसी दादी अपने डांस से धमाल मचा रही है। जिसने भी दादी का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। कई लोग तो दादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा
  • अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Desi Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर रोजाना डांस के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहत हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग उछल जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर खुद को डांस करने से नहीं रोक पाते हैं। वहीं, कुछ लोग काफी अनोखे अंदाज में डांस करके सोशल मीडिया पर गदर काट देत हैं। इन वीडियो को यूजर्स काफी पसंद करत हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहत हैं। इसी कड़ी में देसी दादी का एक झन्नाटेदार वीडियो सामने आया है, जिन्होंने एक लड़के के साथ ऐसे ठुमके लगाए, जिसे देखकर आप भी झूम उठेंगे।

इस वीडियो को देखने के बाद आप एक बात जरूर कहंगे, 'उम्र तो बस एक नंबर है'। क्योंकि, जिस अंदाज में देसी दादी ठुमके लगा रही है, उसने लोगों को दीवाना बना दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी तरह देसी दासी हरियाणवी गाने पर ठुमके लगा रही हैं। दादी के साथ एक लड़का भी मजे से डांस कर रहा है। आस-पास काफी संख्या में लोग भी खड़े हैं। लेकिन, दादी फुल एनर्जी में नजर आ रही हैं। जिस तरह दादी घूंघट में डांस से गदर मचा रही हैं, उसने लोगों को हैरान कर दिया। इस मजेदार डांस को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। तो पहले आप इस डांस वीडियो को देखें।

दादी का भौकाली डांस

देसी दादी का डांस देखकर आपका भी मन ठुमके लगाने का कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'hr34_haryanvi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। हाहाकारी डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां दादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि दादी ने तो गदर मचा दिया भाई। जबकि, कुछ का कहना है कि इस उम्र में भी गजब का जलवा। तो आपको दादी का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article