Bride Groom Dance Video: दूल्हा-दुल्हन ने मचाया फ्लोर पर धमाल, 'रंग सारी' गाने पर किया बेहतरीन डांस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 18, 2023, 02:32 PM IST

दूल्हा दुल्हन के डांस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों वरूण धवन और कियारा आडवाणी के गाने 'रंग सारी' पर बेहतरीन डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा दुल्हन ने फ्लोर पर किया कपल डांस
  • 'रंग सारी' गाने पर डांस कर बांधा समा
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Bride Grooom Dance Video: शादियों के सीजन में हर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आ ही जा रहा है, जो आपका मन मोह लें। ऐसा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा दुल्हन डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके डांस का प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Bride Grooom Dance Video

रंग सारी गाने पर दूल्हा दुल्हन ने किया बेहतरीन डांस (Image Credit - weddingz.in/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दूल्हा दुल्हन वरूण धवन और कियारा आडवाणी के गाने 'रंग सारी' पर बेहतरीन कपल डांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना जितना प्यारा है, उतना ही प्यारा इनका डांस भी। अब ऐसे में फंक्शन में आए रिश्तेदारों ने भी कपल के इस डांस की खूब प्रशंसा की और काफी चीयर्स भी किया। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडियो पर यूजर्स द्वारा खूब प्यार दिया जा रहा है।

End of Feed