वायरल न्यूज़

OMG: बेहद खतरनाक है इस एयरपोर्ट का रनवे, लैंडिंग के दौरान झुक जाते हैं लोग, नजारा देख रह जाएंगे दंग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 18, 2023, 12:53 PM IST

Ajab Gajab News: दुनिया में वैसे तो कई धांसू एयरपोर्ट हैं, लेकिन एक एयरपोर्ट ऐसा भी है, जिसका नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। क्योंकि, यहां लैंडिंग के दौरान सड़क पर चलते लोगों को अपनी जान बचाने के लिए झुकना पड़ता है।

Image

बेहद खतरनाक है रनवे

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बेहद खतरनाक है इस एयरपोर्ट का रनवे
  • लैंडिंग के लिए सड़क से गुजरता है विमान
  • नजारा देखकर कांप जाते हैं लोग

Dangerous Runway: इस दुनिया में एक से बढ़कर एक खतरनाक जगहे हैं, जहां जाने से पहले लोग सौ बार नहीं बल्कि हजार बार सोचते हैं। कुछ जगहों का तो नाम सुनकर ही लोगों के पसीने छूट जात हैं। इनमें कुछ एयरपोर्ट के नाम भी शामिल हैं, जहां अगर हल्की सी भी सावधानी हटी तो दुर्घटना होन का खतरा बना रहता है। आज हम आपको एक ऐसे ही एयरपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लैंडिंग के लिए सड़क से विमान गुजरता है। परिणाम ये होता है कि अपनी जान बचाने के लिए वहां झुक जाते हैं। तो आइए, जानते हैं इस एयरपोर्ट के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

दुनिया का यह खतरनाक एयरपोर्ट सेंट-बार्थेलेमी में मौजूद है। यहां रनवे इस तरह बना है, जहां लैंडिंग काफी खतरनाक तरीके से होती है। बताया जा रहा है कि कैरिबियाई द्वीप पर स्थित गुस्ताफ III हवाई अड्डा काफी अजीबोगरीब है। जहां लैंडिंग के दौरान हमेशा लोग खौफ में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी यहां के कई वीडियो वायरल होते रहत हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। तस्वीरों मं आप देख भी सकते हैं किस तरह लैंडिंग के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए झुक गए हैं। तो सबसे पहले आप इस नजारे का एक चौंकाने वाला वीडियो देख लीजिए।

दिल दहलाने वाला नजारा

इस खतरनाक नजारे को देखकर एक पल के लिए आपके भी रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। हो सकता है कुछ लोग इस जगह से रू-ब-रू हों, जबकि कईयों न इसकी कल्पना भी नहीं की होगी। इस हैरतअंगेज वीडियो को ट्विटर पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 1.2 मिलियन लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग इसे फिल्मी सीन बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि नजारा देखकर सांसें अटक गईं। तो एयरपोर्ट के बारे में आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article