Viral Video: नोएडा की सोसाइटी में महिला के बाल पकड़कर शख्‍स ने जड़े कई थप्पड़, चौंकाने वाला वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि, आरोपी शख्‍स महिला के बाल नहीं छोड़ रहा था और उसने महिला को एक के बाद एक कई थप्‍पड़ मारे। लोगों के बीच में आने के बाद आखिरकार वह उसके बाल छोड़ देता है और उसे एक तरफ धकेल देता है।

Viral Video: नोएडा की किसी हाउसिंग सोसाइटी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्‍स को महिला के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। दवा है कि ये घटना ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी के अंदर घटित हुई है, हालांकि टाइम्‍स नाउ नवभारत इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में आरोपी महिला के बालों को पकड़कर उसके चेहरे पर थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, एक व्यक्ति को महिला को थप्पड़ मारने के लिए उकसाते हुए सुना जा सकता है। जिस वक्‍त ये सब हो रहा था तभी कुछ अन्य लोग उसे रोकने के लिए भी दौड़े।

नोएडा की सोसायटी में बवाल।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, आरोपी शख्‍स महिला के बाल नहीं छोड़ रहा था और उसने महिला को एक के बाद एक कई थप्‍पड़ मारे। लोगों के बीच में आने के बाद आखिरकार वह उसके बाल छोड़ देता है और उसे एक तरफ धकेल देता है। गौरतलब है कि, शख्‍स की पहचान सूर्या भड़ाना के रूप में हुई जिसे महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए भी सुना गया। नोएडा पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत भड़ाना को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed