Desi Jugaad Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी कहा जाता है। जुगाड़ से बड़े से बड़ा काम भी बहुत ही आसानी से और कम दामों में हो जाता है। इन दिनों लोग छठ मनाने अपने घर जाने को तत्पर हैं, लेकिन ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिल रही है। एक यात्री को भी ट्रेन से यात्रा के दौरान सीट नहीं मिली तो उसने चलती ट्रेन में जो किया, वह देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो देखकर आप भी करेंगे यात्री की तारीफ
वायरल वीडियो के अनुसार, एक यात्री छठ मनाने अपने घर जा रहा था। इस दौरान वह ट्रेन पर तो चढ़ गया लेकिन उसे बैठने के लिए सीट नहीं मिली। इसके बाद यात्री ने चलती ट्रेन में ही अपने लिए खटिया बिन डाली। आप देख सकते हैं कि यात्री ने दो सीटों के बीच रस्सी से खटिया बिन डाली और फिर इसी पर लेटकर अपनी यात्रा पूरी की। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस यात्री के कारनामे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सबसे पहले आप इस वायरल वीडियो को देखिए-
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का और किस ट्रेन का है। वायरल वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि जहां चाह है वहां राह। वीडियो देखकर लोग यात्री के जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। (नोट- टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह वायरल वीडियो के आधार पर लिया गया है।)
