Animal Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको जानवरों के भी एक से एक हाहाकारी वीडियो (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हंसते-हंसते (Funny Video) लोटपोट हो जाते हैं और बार-बार उस वीडियो को देखना पसंद करते हैं। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक सांप को देखकर बाघ की हेकड़ी निकल गई।
ये तो हम सब जानते हैं बाघ की गितनी खतरनाक जानवरों में होती है। बड़े-बड़े जानवरों को टाइगर आसानी से धूल चटा देता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको बाघ का ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा, जिसे देखकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं जंगल में बाघ एक सांप का शिकार करना चाहता है। लिहाजा, दबे पांव वो सांप की ओर बढ़ता है। लेकिन, सांप को इसका अहसास हो जाता है और वो भौकाली अंदाज में बाघ की ओर देखता है। जिस अंदाज में सांप बाघ की ओर देखता है उसे देखकर बाघ की हवा टाइट हो जाती है। देखें वीडियो...
हैरतअंगेज नजारा
वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। इस हैरतअंगेज वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'itz__akhil__5k' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 36 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बाघ की हवा टाइट हो गई। कुछ का कहना है कि ये कैसा बाघ है, जो सांप से डर गया। कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
