वायरल न्यूज़

Viral Video: नाग-नागिन के बीच अनोखे अंदाज में रोमांस, आज तक नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा नजारा

Naag Nagin Romance Video: सोशल मीडिया पर नाग-नागिन रोमांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। कई लोगों को तो इस पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है।

Image

नाग-नागिन के बीच अनोखा रोमांस (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • नाग-नागिन के बीच अनोखा रोमांस
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है, यहां कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग ठहाके (Funny Video) लगाने लगते हैं। जबकि, कुछ को देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ नजारे लोगों को मन मोह लेते हैं। नजारा जो भी यूजर्स इन्हें पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Today Trending Video) सामने आया है, जिसमें आपको ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

आज कल सोशल मीडिया जानवरों के वीडियो भी काफी वायरल होते हैं। कुछ वीडियो तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पसीने तक छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। नाग-नागिन का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद उस नजारे को आप शायद ही भूल पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं नाग-नागिन का एक जोड़ा रोमांस करते हुए झाड़ियों से बाहर निकलता है। नीचे गिरने के बाद दोनों अलग हो जाते हैं, उसके बाद भी अनोखे अंदाज में एक-दूसरे रोमांस करते ही रहते हैं। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। देखें वीडियो...

नाग-नागिन का रोमांस

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'its_alone_boy__35' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा आज तक नहीं देखा। किसी का कहना है कि नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो गए। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article