वायरल न्यूज़

लाश की तरह पानी में तैरता दिखा मगरमच्छ, मगर शिकार आते ही बन गया दैत्य, हैरान करने वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 19, 2024, 08:15 AM IST

Magarmach Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि मगरमच्छ ने शिकार करने का ऐसा तरीका अपनाया जो किसी को भी हैरान करने देगा। शिकारी मगरमच्छ का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Image

शिकार करने का मगरमच्छ का ये तरीका चौंका देगा। (Photo/Instagram)

Magarmach Ka Video: दुनिया में सबसे खतरनाक शिकारियों का नाम लिया जाए तो मगरमच्छ उस लिस्ट में ऊपर ही नजर आता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि जंगल का राजा शेर भी इससे दूरी बनाकर रखता है। मगरमच्छ अगर पानी में है तो मजाल है कोई उसके करीब भटकने की हिम्मत कर जाए। ऐसा इसलिए भी है कि मगरमच्छ शिकार के लिए कई खास तरीकों का इस्तेमाल हैं। अभी एक ऐसे ही मगरमच्छ का वीडियो सामने आया है जिसके शिकार का तरीका हिलाकर रख देगा। पानी में शिकार करते हुए मगरमच्छ का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है।

मरने का नाटक फिर किया शिकार

इसकी शुरुआत में देखेंगे कि मगरमच्छ पानी में है और उसे शिकार की तलाश है। मगर काफी कोशिश और खोजबीन के बाद भी उसे कोई शिकार हाथ नहीं लगा। मगर तभी मगरमच्छ ने शिकार दबोचने के लिए दूसरा तरीका अपनाया। इसमें देखेंगे कि मगरमच्छ पानी में ऐसे हो जाता है मानो उसके प्राण निकल गए हों। पानी में उसका शरीर किसी लाश की तरह तैरता हुआ नजर आता है। पानी का ये शिकारी एक इंच भी अपना शरीर नहीं हिलाता है। अब मगरमच्छ के इसी जाल में एक कछुआ फंस गया। कछुए को लगा कि वो मगरमच्छ चुका है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वो उसके करीब जाने का मन बनाता है। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखाई दिया किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होगा। इसमें देखेंगे कि कछुआ धीरे-धीरे लाश की तरह नजर आ रहे मगरमच्छ की तरफ बढ़ता है। अब जैसे ही वो बहुत करीब पहुंचा तुरंत मगरमच्छ का हमला हो गया। उसने एक झटके में कछुआ का काम तमाम कर दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर bigcatsnamibia नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article