बस इन लोगों के टायर से ही बजेगा म्यूजिक, मुंबई की म्यूजिकल रोड के बारे में जान लें ये अहम बात

Viral Video: मुंबई में बनाई गई अनोखी ‘म्यूजिकल रोड’ (Musical Road) इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस सड़क पर तय गति से वाहन गुजरते ही ‘जय हो’ की धुन सुनाई देती है। सड़क पर बने खास खांचों से टायर टकराते हैं और कंपन से संगीत बनता है।

Viral Video: सोचिए आप कार चलाकर कहीं जा रहे हों। आपकी गाड़ी की म्यूजिक भी बंद हो। ना कोई ना स्पीकर साथ हो, फोन का गाना भी बंद हो। तभी अचानक सड़क खुद गुनगुनाने लगे, तो आपको कैसा लगेगा। क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा भी हो सकता है? जी हां, ऐसा हुआ है, महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai Musical Road) में हाल ही में एक अनोखी ‘म्यूजिकल रोड’ बनाई गई है, जो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सड़क की खासियत यह है कि जैसे ही कोई वाहन निर्धारित गति से इस पर गुजरता है, एक खास धुन सुनाई देने लगती है।

Mumbai Musical Road

सही स्पीड पर चलते ही सुनाई देता है गाना, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/thebalvaibhav)

टकराव से कंपन

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वाहन के गुजरते ही ‘जय हो’ की धुन (Jai Ho musical road) साफ सुनाई देती है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और उत्साहित भी। दरअसल, म्यूजिकल रोड एक ऐसी सड़क होती है जिसे विशेष तकनीक से तैयार किया जाता है। इसकी सतह पर खास तरह की खांचे (grooves) बनाए जाते हैं। जब कोई वाहन एक निश्चित रफ्तार से इस सड़क पर चलता है, तो उसके टायर इन खांचों से टकराते हैं। इस टकराव से कंपन (vibrations) उत्पन्न होता है। यही कंपन ध्वनि में बदल जाता है और सुनने में किसी खास संगीत या धुन जैसा लगता है।

End of Feed