वायरल न्यूज़

Viral Video: 'कांटा लगा' गाने पर रूसी महिला ने किया ऐसा डांस, देखकर लोग बोले- 'ये तो फायर है'

Viral Video: सोशल मीडिया पर रूसी महिला का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कांटा लगा गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

Image

रूस महिला का मजेदार डांस (तस्वीर साभार- @tatianaromanoff)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना कोई ना कोई वीडियो (Trending Video) धमाल मचाते रहता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में डांस का एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में एक रूसी महिला ने कांटा लगा गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने यूजर्स का दिल जीत लिया। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कई लोगों को डांस का शौक होता है। जबकि, कुछ लोग डांस के पीछे दीवाने होते हैं और जहां मौका मिलता है, डांस से धमाल मचाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको डांस के एक से एक हाहाकारी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं भारतीय ड्रेस में एक रूसी महिला बॉलीवुड गाना 'कांटा लगा' पर जमकर डांस कर रही हैं। जिस एनर्जी और अंदाज से वो डांस कर रही थीं, उसने लोगों का दीवाना बना दिया है। आप भी पहले इस डांस वीडियो को देखें...

रूसी महिला का हाहाकारी डांस

इस डांस वीडियो को देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि इस रूसी महिला ने तो सच में गदर काट दिया। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'tatianaromanoff' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस डांस को फायर बता रहे हैं, तो कुछ कहना है कि काफी अनोखा डांस है। तो आपको रूसी महिला का डांस कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article