वायरल न्यूज़

Viral Video: मां ने लगाई मोमो बनाने की निंजा टेक्निक, बेटे को बनाया हथियार, यूजर्स बोले- इसे कहते हैं धांसू जुगाड़

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 30, 2023, 07:19 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपने बेटे की सहायता से मोमो बनाने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाती है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी काफी मजे ले रहे हैं।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने मोमो बनाने के लिए अपनाई निंजा टेक्निक
  • बेटे का बना दिया मोमो बनाने की मशीन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Video: देसी जुगाड़ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। ये वीडियो (Viral Video) इतना मजेदार है कि आप इसे बार-बार देखना पसंद करेंगे। इस वीडियो में ऐसी निंजा टेक्निक अपनाई गई है, जो काफी मजेदार है। आप इसमें देख सकते हैं कि कैसे एक मां अपने बेटे की सहायता लेकर मोमो की डिजाइन तैयार कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस जुगाड़ू वीडियो (Social Media Viral Video) में आप एक महिला और उसके बेटे को देख सकेंगे, जिसमें वह मोमो बनाने के लिए रोटी बेलती है, फिर उसका बेटा अपना मुंह खुला रखता है, जिसमें वह रोटी को फसाती है और फिर मसाला भरकर उसका शेप तैयार कर लेती है। ऐसे में उसका मोमो रेडी हो जाता है।

मोमो बनाने की निंजा टेक्निक का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि इस महिला को ये आइडिया किसने दिया भाई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मोमो इस तरीके से बनता है, आज मुझे पहली बार पता चला। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख 19 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'nunkwin_0fficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article