Watch: शख्स ने सींग से मारना चाह रही थी गाय, लेकिन खुद ही गिर गई धड़ाम, देखें ये मजेदार वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 29, 2023, 10:23 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी फनी है। इस वीडियो में एक गाय शख्स को मारने की कोशिश करती है लेकिन खुद ही तार में फंसकर धड़ाम से गिर जाती है। ये मजेदार वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय ने शख्स को मारने के लिए अपनाई ये तरकीब
  • लेकिन दांव पड़ गया उल्टा
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Animals Funny Video: सोशल मीडिया पर गाय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भी आपको नजर आएगा। ये वीडियो (Viral Video) काफी फनी है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। ये वीडियो इतना मजेदार है कि यूजर्स भी इसे काफी एंजॉय कर रहे हैं और इसे लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। गाय और शख्स का ये ऐसा पहला वीडियो है, जिसे देखने के बाद आप एकदम मस्त हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक गाय शख्स को दौड़ाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में गाय जैसे ही शख्स को सींग मारने वाला ही होता है, वैसे वह खुद ही तार में फंसकर गिर जाता है और फिर वापस भाग जाता है। ऐसे में शख्स बाल-बाल बच जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप इसे बार-बार देखना चाहेंगे।

End of Feed