चाय, समोसा या बिरयानी? जानिए ट्रेन में सबसे ज्यादा क्या होता है ऑर्डर, IRCTC ने पहली बार बताया सच

Most ordered food on train: IRCTC के 2025-26 के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय ट्रेनों में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश नॉर्थ इंडियन वेज थाली है। इसमें रोटी, चावल, दाल और सब्जी जैसे आइटम शामिल होते हैं, जो यात्रियों को भरपेट और घर जैसा स्वाद देते हैं।

Indian train food order: भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। कुछ यात्री अपने साथ घर का बना खाना लेकर चलते हैं, जबकि कई लोग सफर के दौरान ऑनलाइन खाना मंगवाना पसंद करते हैं। आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग (IRCTC e catering) और ई-पैंट्री सेवा के जरिए यात्री अपनी सीट पर ही ताजा खाना ऑर्डर कर सकते हैं। हाल ही में जारी 2025-26 के आंकड़ों से पता चला है कि ट्रेन में सबसे ज्यादा कौन सा खाना मंगवाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 65 हजार से ज्यादा फूड ऑर्डर दर्ज किए गए। इनमें लंच के ऑर्डर सबसे ज्यादा रहे।

Indian Railways food service

ट्रेन में सबसे ज्यादा क्या मंगवाते हैं लोग? (फोटो: Instagram/Indiarecap)

दिसंबर 2025 में ऑर्डर की संख्या सबसे अधिक दर्ज

आंकड़े बताते हैं कि 15 हजार से अधिक लंच बुक किए गए, जबकि नाश्ते और रात के खाने के ऑर्डर भी बड़ी संख्या में आए। सुबह और शाम की चाय भी हजारों बार मंगाई गई। दिसंबर 2025 में ऑर्डर की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई। कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों में बेहतर फूड क्वालिटी के कारण यात्रियों ने ज्यादा ऑर्डर दिए। अगर सबसे पसंदीदा डिश की बात करें तो नॉर्थ इंडियन वेज थाली सबसे आगे है। इस थाली में रोटी, चावल, दाल, सब्जी, सलाद और अचार शामिल होता है। यह खाना स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट भरने वाला भी होता है।

End of Feed