वायरल न्यूज़

इन बच्चों की फिर से हो गई तनातनी, तोतली आवाज में झगड़ते बच्चों की लड़ाई देख दिल हार बैठेंगे आप

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल पिघल जाएगा और होंठों पर मुस्कान आ जाएगी।

Image

एक-दूसरे से बहस करते बच्चे (Instagram/@gusar_official_account)

कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें कुछ बच्चे आपस में लड़ाई करते दिख रहे थे। उन्हीं बच्चों का एक और वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें वे फिर से आपसे में बहस करते दिख रहे हैं। वीडियो में ये बच्चे अपनी तोतली आवाज में एक-दूसरे से बहस करते दिख रहे हैं। इन प्यारे बच्चों का यह वीडियो देख यकीनन आप अपना दिल इन पर हार बैठेंगे।

तोतली सी मासूम आवाज में एक-दूसरे से लड़ते दिखाई दिए बच्चे

वीडियो में छोटे-छोटे मासूम बच्चों की आपसी तकरार को साफतौर पर देखा जा सकता है। जहां वे अपनी तोतली-सी मासूम आवाज में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आते हैं। वीडियो देख यह तो समझ नहीं आ रहा कि आखिर वे किस बात पर लड़ रहे हैं, लेकिन उनकी इस लड़ाई को जिसने भी देखा उसका चेहरा खिल उठा। प्यारे से बच्चे तोतली जुबान में लड़ते हुए इतने क्यूट लग रहे हैं कि बस मन करेगा कि इन्हें ही देखते रहें।

वीडियो देख दिल पिघल जाएगा आपका

आप वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चों के दो गुट हैं, एक में जिसमें सिर्फ लड़कियां हैं और दूसरे में दो लड़के हैं। एक बच्चा कुछ कहता है, तो दूसरा तुरंत जवाब देता है लेकिन उनकी आवाज और एक्सप्रेशन इतना क्यूट है कि उनसे आपकी नजरें नहीं हटेंगी। असल में इन बच्चों की लड़ाई में कुछ समझ नहीं आ रहा, बस उनकी मासूमियत और नादानी देख दिल पिघल गया।

वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया अपना प्यार

इस प्यारे से क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @gusar_official_account and tator_rutum_gusar नाम के अकाउंट्स से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं, "इनकी लड़ाई देखकर मेरी सारी टेंशन गायब हो गई।" एक यूजर ने लिखा, "तोतली आवाज में झगड़ा सुनकर दिल खुश हो जाता है, कितने क्यूट हैं ये।" दूसरे ने लिखा, "बिग बॉस से बेहतर रियलिटी शो है ये।" तीसरे ने लिखा, "दिल हार बैठा, बार-बार देख रहा हूं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article