सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों पर रील बनाते हुए आपको कई लोग दिख जाएंगे। भोजपुरी के हीट गानों पर अक्सर लोग रील बनाकर सोशल मीडिया सेंसेशन बन जाते हैं और जमकर व्यूज और लाइक्स बटोर ले जाते हैं। हाल में इसी होड़ में लगी तीन एयर होस्टेस का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां तीनों एयर होस्टेस एक साथ खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने 'संवर जईती हो निखर जईती...' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
भोजपुरी गाने पर डांस करती दिखीं एयर होस्टेस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों एयर होस्टेस एक साथ खेसारी के हिट गाने पर जमकर ठुमके लगा रही हैं। वीडियो में उनकी दिलकश अदाओं को देख लोगों के लिए स्क्रीन से अपनी नजर हटाना मुश्किल हो गया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी एयर होस्टेस की एनर्जी, कोरियोग्राफी और कॉन्फिडेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो पर लोगों ने जमकर बरसाया प्यार
कई लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो चुके हैं और उनके लिए प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ashna_zahir_khan नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। कई लोगों ने इस डांस परफॉर्मेंस को लाजवाब बताया तो कई लोगों ने भोजपुरी गानों पर धमाल मचाने वाली इन एयर होस्टेस को शानदार कहा। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो बवाल है यार! एयर होस्टेस नहीं, डांस क्वीन लग रही हैं तीनों।" दूसरे ने लिखा, "खेसारी भैया का गाना सुनकर तो हवाई जहाज भी थिरकने लगता।" तीसरे ने लिखा, "सेफ्टी डेमो की जगह डांस डेमो करवा दो भाई, मजा आ जाएगा।" चौथे ने लिखा, "तीन-तीन एक साथ, ये वाला वीडियो तो बार-बार देखना पड़ेगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
