वायरल न्यूज़

Desi Jugaad Video: बैचलर लाइफ का सबसे जबरदस्त देसी जुगाड़, जिस भगोने में गूथा आटा उसी से बेल दी पूरी

Desi Jugaad Video: यह वीडियो एक युवक से जुड़ा है, जो संभवत: बैचलर है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि युवक खाना बना रहा है। हैरानी तब होती है जब लोग उस युवक को पूरी बेलते देखते हैं।

Image

देसी जुगाड़ वीडियो (इंस्टाग्राम)

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई जुगाड़ का वीडियो वायरल होता रहता है। इसमें से कई वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिसमें लगाए गए जुगाड़ को देखकर लोगों की बांछें खिल जाती हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए देसी जुगाड़ का एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं। यह वीडियो एक युवक से जुड़ा है, जो संभवत: बैचलर है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि युवक खाना बनाते नजर आ रहा है।

पूरी बेलने का जबरदस्त जुगाड़

वीडियो में नजर आ रहा होगा कि एक युवक इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे पर कड़ाही रखा हुआ है। इस कड़ाही में तेल डाकर वह पूरियां छानता दिख रहा है। यहां तक तो सब सामान्य नजर आता है, लेकिन हैरानी तब होती है जब लोग उस युवक को पूरी बेलते देखते हैं। आप देख पाएंगे कि युवक जिस भगोने में आटा गूथता है, उसी भगोने का इस्तेमाल करके वह पूरियों को बेलता भी है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि भगोने के नीचे वह आटे के पेड़े रखता है और फिर भगोने से उसे ऐसा दबाता है कि वह पूरी बन जाता है। युवक के इस देसी जुगाड़ को देखकर लोग हैरान हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा जुगाड़ युवक के दिमाग में आया कैसे। सबसे जबरदस्त बात यह है कि युवक इस जुगाड़ के सहारे गोल पूरी भी बेल पा रहा है। इस वीडियो को अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। वहीं लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article