Manalisa Video: महाकुंभ में वायरल हुई लड़की मोनालिसा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वह सोशल मीडिया पर जो भी चीजें शेयर करती हैं, इंटरनेट पर वह वायरल हो जाता है। इसी क्रम में मोनालिसा ने अब एक ऐसा काम किया है, जो रातों रात इंटनरेट पर वायरल हो गया है। दरअसल, मोनालिसा ने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘लम्हे’ के फेमस सॉन्ग ‘चूड़िया खनक गई’ पर एक रील्स बनाकर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
मोनालिसा का वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ब्लैक ड्रेस में अपने घर के अंदर गाने पर रील्स बना रही हैं। इस दौरान वह डांस भी करती दिख रही हैं। डांस के दौरान मोनालिसा बेहद ग्रेसफुल दिख रही है। इस दौरान उन्होंने अपना बाल खोला हुआ है और जबरदस्त डांंस स्टेप्स दिखा रही हैं। चूड़ियां खनक गई गाने पर उनकी परफॉर्मेंस देखते ही बनती है। देखें वीडियो-
मोनालिसा के इस रील्स पर इंटरनेट की जनता जमकर प्यार बरसा रही है। इस वायरल वीडियो को मोनालिसा ने अपने Instagram अकाउंट @_monalisa_official पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 60 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को साढ़े तीन मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि 'चूड़िया खनक गई' गाने को लता मंगेशकर और इला अरुण ने अपनी आवाज दी है।
