Viral Video: शादी की पार्टी में खूब चले लात-घूंसे, कुर्सियों की बरसात का वीडियो वायरल

Viral Video: एक शादी की दावत के दौरान मेहमानों के बीच अचानक झगड़ा हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते नजर आए और पूरा माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video: शादी का माहौल आमतौर पर खुशी, हंसी और जश्न से भरा होता है। परिवार और दोस्तों के बीच हंसी-मजाक और हल्की नोक-झोंक भी चलती रहती है। लेकिन कभी-कभी छोटी सी बात बड़ा रूप ले लेती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (viral video) हो रहा है, जिसमें शादी की दावत (viral video) के दौरान मेहमानों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दावत के दौरान अचानक कुछ लोगों के बीच बहस शुरू हो जाती है। पहले तो सिर्फ तेज आवाज में बहस होती है, लेकिन देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है।

Wedding fight viral video

शादी का जश्न बना अखाड़ा (फोटो: Instagram/neelamnayak6195)

सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा वीडियो

कुछ लोग एक-दूसरे को धक्का देते नजर आते हैं। फिर स्थिति और बिगड़ जाती है और लोग कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे पर फेंकने लगते हैं। पूरा हाल अफरा-तफरी में बदल जाता है। वहां मौजूद अन्य मेहमान डरकर इधर-उधर भागते दिखाई देते हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और कुछ ही समय में लाखों लोगों तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इसे करोड़ों बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस घटना को हैरान करने वाला बता रहे हैं, तो कुछ मजाक में टिप्पणियां कर रहे हैं।

End of Feed