वायरल न्यूज़

1.25 करोड़ में बिका यह खटारा कबाड़ हो चुका ट्रैक्टर, मालिक की रातों-रात बदल गई किस्मत

एक ट्रैक्टर मालिक को उसके पुराने खटारे कबाड़ हो चुके ट्रैक्टर के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपए ऑफर किए गए, जिसके बाद उसने अपने उस ट्रैक्टर को बेच दिया। आइए जानते हैं कि उस ट्रैक्टर में ऐसा क्या खास था जो उसे इतनी कीमत में खरीद गया।

Image

105 साल पुराना ट्रैक्टर (Instagram/@truth.with.nishtha)

कहते हैं ना कि किस्मत कभी भी किसी की भी बदल सकती है। अब आप इस ट्रैक्टर मालिक की ही किस्मत को देख लीजिए, जिसने अपने जीवन में कभी भी नहीं सोचा होगा कि उसके पास पड़ा खटारा ट्रैक्टर, जो महज अब एक कबाड़ बनकर रह गया है, वह उसे रातों-रात करोड़पति बना देगा। फिलहाल ट्रैक्टर मालिक की यह कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसे इंस्टाग्राम पर @truth.with.nishtha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

105 साल पुराना खटारा ट्रैक्टर

105 साल पुराना खटारा ट्रैक्टर (Instagram/@truth.with.nishtha)

105 साल पुराने ट्रैक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दरअसल, शख्स के पास जो ट्रैक्टर था वह 105 साल पुराना ट्रैक्टर था। यह ट्रैक्टर पंजाब के जलंधर सिंह चौक पर खड़ा था। ऐसे में एक आदमी उस ट्रैक्टर के पास आता है और अचानक से इस ट्रैक्टर का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है। वीडियो के अपलोड होते ही यह ट्रैक्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मुंबई की कलेक्टर फर्म ने मालिक को ऑफर किए 2 लाख रुपए

सोशल मीडिया की जरा ताकत देखिए। जैसे ही 105 साल पुराने इस खटारे ट्रैक्टर का वीडियो मुंबई के एक कलेक्टर फर्म के पास पहुंचता है, वहां से इस ट्रैक्टर मालिक के पास उस फर्म का कॉल आता है और वे उस ट्रैक्टर के बदले 2 लाख रुपए ऑफर कर देते हैं और उस पुराने ट्रैक्टर को उन्हें देने के लिए बोलते हैं। ऐसे में ट्रैक्टर के मालिक इस कीमत को सुनकर चौंक जाते हैं। उन्हें लगता है कि आखिर इस पुराने ट्रैक्टर में है क्या जो इसके लिए इतनी कीमत चुकाई जा रही है?

ऑफर बढ़कर 28 लाख हुआ, फिर भी मालिक ने नहीं बेचा

चूंकि यह ट्रैक्टर काफी पुराना था और यह उनके बुजुर्गों की निशानी थी, इसलिए ट्रैक्टर मालिक उसे बेचने से मना कर देते हैं। अगले ही दिन ट्रैक्टर मालिक को उसी फर्म ने दोबारा फोन किया और उन्हें इस बार 28 लाख रुपए का प्रस्ताव दिया। अब ट्रैक्टर मालिक और भी सोच में पड़ गया। उसे इस बार यकीन हो गया कि इस ट्रैक्टर में जरूर कोई खास बात है जो एक ही दिन में इस ट्रैक्टर के लिए सीधे 2 लाख से 28 लाख का ऑफर मिल गया। ऐसे में ट्रैक्टर मालिक एक बार फिर से उस फर्म को ट्रैक्टर बेचने से मना कर देते हैं।

1921 में जर्मनी में बना था यह ट्रैक्टर

1921 में जर्मनी में बना था यह ट्रैक्टर (Instagram/@truth.with.nishtha)

USA कलेक्टर फर्म को 1 करोड़ 25 लाख में बेचा ट्रैक्टर

दो दिन बाद इस ट्रैक्टर मालिक को USA कलेक्टर फर्म से एक फोन आता है और इस ट्रैक्टर के लिए उनके 1 करोड़ 25 लाख रुपए का ऑफर दिया जाता है। उस फर्म ने ट्रैक्टर के मालिक को बताया कि जो आपके पास पुराना ट्रैक्टर है वह कोई साधारण ट्रैक्टर नहीं, बल्कि जर्मनी में 1921 में बना हुआ विंटेज Lanz Bulldog HL12 ट्रैक्टर है और यह पूरे विश्व में पहला ऐसा ट्रैक्टर था जो किसी भी ऑयल से चल सकता था। यहां तक कि वेजीटेबल ऑयल से भी यह ट्रैक्टर चल सकता था।

कैलिफोर्निया के एग्रीकल्चर म्यूजियम में रखा जाएगा यह ट्रैक्टर

कैलिफोर्निया के एग्रीकल्चर म्यूजियम में रखा जाएगा यह ट्रैक्टर (Instagram/@truth.with.nishtha)

इसके बाद ट्रैक्टर मालिक ने इस ट्रैक्टर को USA कलेक्टर फर्म को 1 करोड़ 25 लाख में बेच दिया। अब यह ट्रैक्टर कैलिफोर्निया पहुंच चुका है। अब इसे वहां के एग्रीकल्चर म्यूजियम में रखा जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article