वायरल न्यूज़

Viral Video: जब बेटे ने पिता को दिखाया अपना Google Office, खुशी से छलक पड़े अंकल की आंखों से आंसू, यूजर्स बोले...

Viral Video: गूगल में काम करने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने पिता को बेंगलुरु स्थित ऑफिस घुमाया। छोटे गांव से आने वाले इस परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक था। पिता पहली बार किसी बड़े कॉरपोरेट ऑफिस में पहुंचे और बेटे की सफलता पर गर्व महसूस करते नजर आए।

Image

Emotional father son video: गूगल कैंपस में पिता का टूर, भावुक कर देगा ये वीडियो (फोटो: Instagram/codetocombat)

  • Emotional father son video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनके पिता (Father visits Google office) से जुड़ा एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल छू लिया है। विनीथ शर्मा बुद्धारापु नाम के एक टेक प्रोफेशनल, जो Google में काम करते हैं, उन्होंने अपने पिता को बेंगलुरु स्थित कंपनी के ऑफिस का दौरा कराया। यह पल उनके और उनके पिता दोनों के लिए बेहद खास था। विनीथ ने बताया कि पिछले शुक्रवार वह अपने “नन्ना” यानी पिता को गूगल अनंता ऑफिस लेकर गए।
  • बेटे ने पिता को कराया पूरे कैंपस का टूर

    उनके पिता पहली बार किसी बड़े कॉरपोरेट ऑफिस (Corporate office tour video) में पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने ऑफिस में कदम रखा, उनके चेहरे पर हैरानी और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वे हर चीज को ध्यान से देख रहे थे और वहां की सुविधाओं को देखकर चकित थे। विनीथ ने अपने पिता को पूरे कैंपस का टूर कराया। उन्होंने कैफेटेरिया, हरे-भरे गार्डन, आर्केड गेम्स एरिया और अन्य सुविधाएं दिखाईं। दोनों ने साथ बैठकर कॉफी पी, स्वादिष्ट खाना खाया और गेम्स भी खेले। यह सिर्फ एक ऑफिस विजिट नहीं थी, बल्कि एक पिता के सपनों और बेटे की मेहनत का मिलन था। यहां देखें वायरल वीडियो:

    विनीथ ने बताया कि वे एक छोटे से गांव से आते हैं। उनके पिता (Proud father viral video) ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनका बेटा इतनी बड़ी कंपनी में काम करेगा। जब उनके पिता ने ऑफिस की सुविधाएं देखीं, तो उन्हें समझ आया कि यहां तक पहुंचने के लिए बेटे ने कितनी मेहनत की है। उनके चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। विनीथ ने कहा कि उन्होंने अपने पिता को पहले कभी इतना खुश और गर्व महसूस करते नहीं देखा था। उनके लिए यह पल जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया। यह वीडियो लोगों को यह याद दिलाता है कि माता-पिता की खुशी से बढ़कर कोई उपलब्धि नहीं होती। आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर codetocombat नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है।

    डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

    monu jha
    मोनू झाauthor

    मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article