Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर काफी सारे फनी वीडियो देखे होंगे। कई बार लोग होशियारी करने के चक्कर में ऐसा मूर्ख बनते हैं, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में जो चीज देखने को मिलेगी, वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। वीडियो देखकर आपके मुंह से निकल आएगा कि हमारे देश में कितने तेजस्वी लोग हैं।
नदी के पानी को गर्म करने लगा शख्स (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: विदेशी महिला पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग, भरी दोपहरी में पहुंच गई गंगा नहाने, देखें फिर क्या हुआ
वीडियो देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी में नहाने गया था। इस दौरान उसे नदी का पानी ठंडा लगता है। इसके बाद शख्स पूरे नदी के पानी को गर्म करने के बारे में सोचता है। इसके लिए शख्स बहुत ही मूर्खतापूर्ण हरकत करता है। आप देख सकते हैं कि वह जुगाड़ से पानी में ही आग जलाता है। इसके बाद वह आग में पतीला रखकर उसमें पानी गर्म करता है। इसके बाद वह पतीले के पानी को नदी में डाल देता है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि नदी में गर्म पानी डालने के बाद वह छपाक से पानी के भीतर घुसकर डुबकी लगाता है और नहाने लगता है। यह देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। दरअसल, शख्स ऐसा प्रतीत कराता है कि उसने पूरे नदी का पानी गर्म कर लिया है और वह गर्म पानी में ही नहा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने शख्स को सदी का सबसे बड़ा मूर्ख करार दिया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से ही भारत का नाम कई मामलों में दुनिया में बदनाम है। वीडियो को error69 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
