वायरल न्यूज़

Viral Video: विदेशी महिला पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग, भरी दोपहरी में पहुंच गई गंगा नहाने, देखें फिर क्या हुआ

Viral Video: आप देख पाएंगे कि विदेशी महिला गंगा मईया में डुबकी लगाकर उनका आशीर्वाद ले रही है। इसके साथ ही वह सूर्य देवता को अर्घ्य करती भी नजर आ रही है। वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

विदेशी महिला (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारतीय संस्कृति के दीवाने लोग पूरी दुनिया में हैं। दुनिया के सबसे पुराने माने जाने वाले सनातन धर्म का क्रेज दुनियाभर के लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। नवरात्रि के पहले दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो एक विदेशी महिला से जुड़ा है, जिस पर भारतीय संस्कृति का रंग चढ़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक विदेशी महिला साड़ी पहनकर भरी दोपहरी में गंगा स्नान करने पहुंच जाती है।

वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि विदेशी महिला नंगे पांव ही गंगा नहाने पहुंचती है। यहां तक कि गंगा स्नान के बाद वह घूम-घूमकर लोगों को दान करते भी नजर आती है। आप देख पाएंगे कि विदेशी महिला गंगा मईया में डुबकी लगाकर उनका आशीर्वाद ले रही है। इसके साथ ही वह सूर्य देवता को अर्घ्य करती भी नजर आ रही है। वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि विदेशी महिला साड़ी पहनकर घाट की तरफ जा रही है। महिला ने काला चश्मा लगाया हुआ है, जिससे धूप का असर उसकी आंखों पर न पड़े। इसके साथ ही महिला ने अपने हाथ में प्रसाद ले रखा है। वह नंगे पांव ही मां गंगा के पास पहुंच जाती है। इसके बाद जल में उतरकर गंगा मईया में डुबकी लगाती है। सूर्य देव को जल अर्पित करके वह बाहर निकलती है और बाजार में कुछ खरीदारी भी करती है। वीडियो में दिख रही महिला का नाम सैंड्रा लेवी गोजकोविक है, जो स्विट्जरलैंड की रहने वाली हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article