Viral Video: भालू की गुफा में घुसकर व्लॉग बनाना शख्स को पड़ा महंगा, किस्मत से बच पाई जान

Viral Video: शख्स की किस्मत अच्छी होती है। इस दौरान उसकी समझदारी भी काम आती है। दरअसल, शख्स अपने कैमरे से भालू को ललचाने की कोशिश करता है। भालू भी शायद बाहर जाकर शिकार कर चुका होता है और उसका पेट भरा होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • भालू के गुफा में घुस जाता है शख्स
  • तभी अचानक अंदर आ जाता है भालू

Viral Video: आजकल लोग वीडियो व्लॉग बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इससे उनकी अच्छी-खासी कमाई भी हो जाती है। कई व्लॉगर ऐसे हैं, जो महीने का करोड़ों रुपये कमाते हैं। कुछ व्लॉगर जंगलों में जाकर भी व्लॉग बनाते हैं और उनके वीडियो को यूजर्स खूब पसंद करते हैं। इसी क्रम में एक व्लॉगर किसी जंगल में वीडियो बनाने पहुंचा था। इस दौरान वह एक भालू की गुफा में घुसकर वीडियो शूट करने की कोशिश कर रहा था। दरअसल, व्लॉगर को पता चल गया था कि गुफा के अंदर भालू नहीं है।

End of Feed