वायरल न्यूज़

Jugaad Video: जुगाड़ से बाइक को बना दिया रथ जैसा, फिर बिठाए इतने लोग देखकर माथा पकड़ लेंगे आप

Desi Jugaad Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी अजीबोगरीब गाड़ी में कई सारे लोग बैठे हुए हैं। पहले तो समझ नहीं आता है कि यह किस तरह की गाड़ी है। हालांकि, जब आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह जुगाड़ से बनाई गई गाड़ी है।

Image

जुगाड़ वाली बाइक (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं देखा होगा इतना जबरदस्त जुगाड़
  • जुगाड़ से बाइक को बना दिया रिक्शा
  • बिठा लिए इतने लोग देखते रह जाएंगे

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ के दर्जनों वीडियो हर रोज देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता है। वैसे भी भारत को जुगाड़ के लोगों का देश कहा जाता है। भारत के लोग जुगाड़ से कठिन से कठिन काम को आसान बना देते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। यह वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा अनोखा है।

जुगाड़ का सबसे जबरदस्त वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी अजीबोगरीब गाड़ी में कई सारे लोग बैठे हुए हैं। पहले तो समझ नहीं आता है कि यह किस तरह की गाड़ी है। हालांकि, जब आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह जुगाड़ से बनाई गई गाड़ी है। दरअसल, शख्स ने बाइक को जुगाड़ से रथ जैसा बना दिया है। इसके बाद इसमें इतने लोगों को बिठा लिया है, जो एक बाइक पर कभी भी नहीं बैठ पाते। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-

इस अनोखे वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, 'जल्दी न कर चल आहिस्ता, बाइक को बना दिया रिक्सा।' वहीं दूसरे यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, 'वाट ऐन आइडिया सर जी।' इस अनोखे वीडियो को somendra.yadav_485748 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article