वायरल न्यूज़

स्टंट दिखाने के चक्कर में तुड़वा लिए दोनों पैर, रोंगटे खड़े कर देगा लड़के का ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 17, 2024, 01:28 PM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि खुद को मशहूर करने की कोशिश में लड़का ट्रैक्टर को अपने पैरों से उठानी की कोशिश करता है। मगर अपनी इसी कोशिश के चक्कर में बेचारा अपनी दोनों टांगे तुड़वा बैठा।

Image

स्टंट के चक्कर में लड़के की दोनों टांगे टूट गईं। (Photo/Instagram)

Today Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में आज हर कोई खुद को मशहूर करने की कोशिश में जुटा हुआ है। अपनी इस कोशिश में लोग खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। कई बार ऐसी कोशिश में खुद को नुकसान तक पहुंचा लेते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। वीडियो एक ऐसे लड़के से जुड़ा जिसने खुद को मशहूर करने की कोशिश में अपने दोनों पैर ही तुड़वा डाले। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़का ट्रैक्टर के करीब में है। उसके करीब में एक अन्य शख्स खड़ा है जबकि दूसरा शख्स सबकुछ कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं।

स्टंट करना भारी पड़ गया

इसमें आगे देखेंगे कि शरीर से कमजोर होने के बावजूद लड़का ट्रैक्टर का एक हिस्सा अपने पैरों से उठाने की कोशिश करता है। अपनी इस कोशिश में लड़का पीठ के बल नीचे लेट गया। वो अपने दोनों पैर ट्रैक्टर के पहिए के करीब ले जाता है और इसे ऊपर ऊठाने की कोशिश करता है। देखरक हैरान हो जाएंगे कि लड़के ने पूरी ताकत लगाने के साथ ही ट्रैक्टर का एक हिस्सा कुछ इंच ऊपर उठा दिया। मगर तभी फ्रेम में ऐसा कुछ नजर आया जो रोंगटे खड़े कर देगा। इसमें देखेंगे कि लड़के ने जैसे ही ट्रैक्टर ऊपर उठाया उसकी टांगे वजन को ज्यादा नहीं उठा पाईं।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि तभी लड़के की दोनों टांगे आगे की तरफ घूम गईं और बेचारे की दोनों टांगे टूट गईं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के काफी है। स्टंट के चक्कर में अपनी टांग तुड़वाने वाले लड़के का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे इंस्टाग्राम पर deathp0sitive नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article