वायरल न्यूज़

Viral Video: भालू की गुफा में घुसकर व्लॉग बनाना शख्स को पड़ा महंगा, किस्मत से बच पाई जान

Viral Video: शख्स की किस्मत अच्छी होती है। इस दौरान उसकी समझदारी भी काम आती है। दरअसल, शख्स अपने कैमरे से भालू को ललचाने की कोशिश करता है। भालू भी शायद बाहर जाकर शिकार कर चुका होता है और उसका पेट भरा होता है।

Image

भालू की गुफा में व्लॉग (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • भालू के गुफा में घुस जाता है शख्स
  • तभी अचानक अंदर आ जाता है भालू

Viral Video: आजकल लोग वीडियो व्लॉग बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इससे उनकी अच्छी-खासी कमाई भी हो जाती है। कई व्लॉगर ऐसे हैं, जो महीने का करोड़ों रुपये कमाते हैं। कुछ व्लॉगर जंगलों में जाकर भी व्लॉग बनाते हैं और उनके वीडियो को यूजर्स खूब पसंद करते हैं। इसी क्रम में एक व्लॉगर किसी जंगल में वीडियो बनाने पहुंचा था। इस दौरान वह एक भालू की गुफा में घुसकर वीडियो शूट करने की कोशिश कर रहा था। दरअसल, व्लॉगर को पता चल गया था कि गुफा के अंदर भालू नहीं है।

वीडियो देखकर आप भी कांप जाएंगे

हालांकि, जब वह वीडियो शूट कर रहा था तो भालू दरवाजे पर आ जाता है। घर के मालिक को गेट पर खड़ा देखकर व्लॉगर के होश उड़ जाते हैं। इस दौरान शख्स को लगता है कि अब शायद उसकी जिंदगी बचेगी नहीं और भालू उसे चीरफाड़ देगा। हालांकि, शख्स की किस्मत अच्छी होती है। इस दौरान उसकी समझदारी भी काम आती है। दरअसल, शख्स अपने कैमरे से भालू को ललचाने की कोशिश करता है। भालू भी शायद बाहर जाकर शिकार कर चुका होता है और उसका पेट भरा होता है। इस कारण वह शख्स पर हमला नहीं करता है। देखें वीडियो-

वीडियो को स्टीफन जानकोवी नाम के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। स्टीफन जानकोवी ने अपने अकाउंट @stefan_jankovich पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में बताया, 'उस दिन मैं जिंदगी और मौत की दहलीज पर था।' स्टीफन के इस वीडियो को अब तक 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 44 सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि भालू उनके कैमरे को सूंघता है और फिर उन्हें जाने देता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article