वायरल न्यूज़

Viral Video: नशे में धुत होकर कुत्ते को किस करने लगा शख्स, फिर जो हुआ उसने महफिल में गदर ही काट दिया

Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जबरन कुत्ते को किस करना चाहता था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हुआ जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

कुत्ते के साथ मजे लेना पड़ा भारी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते को जबरन किस करना चाहता था शख्स
  • डॉगी ने अनोखे अंदाज में किया पलटवार
  • नजारा देखकर लगाएंगे ठहाके

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ नजारे तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन नजारों को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आप उछल पड़ेंगे, बल्कि जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, कुत्ते ने एक शख्स के साथ जो खेल किया उसने महफिल लूट ली।

अक्सर लोग कहते हैं कि नशे की लत काफी बुरी होती है। क्योंकि, नशे के चक्कर में कई बार लोग ऐसा खेल कर देते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। कई बार तो नजारे काफी फनी भी होते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नशे में धुत होकर कुछ ऐसा काम करने लगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं नशे में धुत होकर एक शख्स कुत्ते को जबरन किस करने लगता है। अचानक कुत्ता ऐसा पलटवार करता है, जिससे उसके तोते उड़ जाते हैं। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर मौज ले रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि कुत्ते ने तो सच में ही गदर काट दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो 'sc699626' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया। किसी का कहना है कि कोरोना वायरस के वैक्सीन का गलत असर है। कुछ का कहना है कि भाई के साथ तो खेल हो गया।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article