वायरल न्यूज़

डरने की बजाय अजगर की सवारी करने लगे बच्चे, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIRAL VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 23, 2024, 08:51 AM IST

Azgar ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि खतरनाक अजगर अपने रास्ते जा रहा है कि तभी दो छोटे बच्चे भी उसके करीब पहुंच गए। दोनों उसकी पीठ पर बैठे और सवारी करने लगे।

Image

बच्चों ने अजगर की पीठ पर की सवारी। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • अजगर की पीठ पर बैठे बच्चे
  • मजे से करने लगे सावरी
  • हैरान कर देगा ये वीडियो

Azgar ka Video: अजगर को खतरनाक सांपों की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा जाता है। ये एक ऐसा शिकारी है जो शिकार को डसता नहीं है बल्कि उसे जिंदा निगल जाता है। कई मामलों में अजगर इंसान तक को जिंदा निगल गया। यही वजह है जब हम सांप का नाम सुनते हैं तो हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मगर कभी सोचा है कि सांप सचमुच किसी इंसान के सामने आ जाए तो क्या होगा। यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे विशालकाय अजगर खुले मैदान में है और उसके पास दो छोटे बच्चे भी हैं।

बच्चों ने की अजगर की सवारी

वीडियो देखकर लगता है कि सांप को देखते ही बच्चे कांपने लगेंगे। मगर ऐसा कुछ नहीं होता है। बच्चे सांप से डरने की बजाय उल्टा उसके ऊपर बैठकर सवारी करते हैं। इसमें आगे देखेंगे कि अजगर रेंगते हुए आगे बढ़ रहा है और दो छोटे बच्चे उसकी पीठ पर बैठे हैं। हैरानी होती है कि बच्चों को ऊपर बैठा देखकर सांप ना आक्रामक होता है और ना ही बच्चों को नुकसान पहुंचाता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

एक्स पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि बच्चे बार-बार सांप के ऊपर बैठते हैं, फिर दोबारा उठकर खड़े हो जाते हैं। 15 सेकंड का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। मालूम हो कि अजगर और बच्चों से जुड़ा ये वीडियो एक्स पर नाम @BapuDaLadla नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो को मजेदार कैप्शन भी दिया गया है कि सांप सोच रहा होगा कि कहां फंस गया यार।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article