Hunting Skills Viral Video: पुराने समय की कई कहानियां ऐसी सुनी जाती हैं, जिसमें राजा-महाराजा लोग शिकार करने जाया करते थे और वे अपनी शिकार कौशल का उपयोग कर जानवरों को अपने धनुष-बाण और बंदूक का निशाना बनाया करते थे। लेकिन अगर आपको यही शिकार-कौशल असल में देखने को मिल जाए तो आप क्या करेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है, जो एक घर की छत से खरगोश की आवाज निकालता है, जिसे सुनकर जंगल से कई सारे भेड़िए घर के नीचे चले आते हैं। दरअसल, भेड़ियों को बुलाने के लिए यह एक प्रकार की शिकार कौशल है, जिसका उपयोग शख्स ने किया है। ऐसे में लोग उसकी शिकार कौशल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
शिकार कौशल का उपयोग कर भेड़ियों को बुलाया
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये वीडियो शिकार कौशल का बेहतर नमूना है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये नजारा देखकर ही कंपकंपी छूट गई, ये शख्स काफी दिलेर है। बता दें, इस वीडियो को 'shanghai_daily' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 69 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
