Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन में हैंडल पर लटककर शख्‍स ने किया झन्‍नाटेदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: हाल ही में इंस्टाग्राम पर 'अनरियल क्रू' नामक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें शख्‍स को मुंबई लोकल ट्रेन में उसके अनोखा स्टंट करते देखा जा सकता है। सितंबर में पोस्ट किया गया यह वीडियो हाल ही में वायरल हुआ।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने लोगों को अजब-गजब स्थिति में रील बनाते तो खूब देखा होगा। आजकल रील्स के दीवाने लोगों ने पब्लिक प्‍लेस और व्‍हीकल्स को रील बनाने का नया अड्डा बना लिया है। कुछ क्रिएटर व्‍यूज और लाइक पाने की अंधी दौड़ में इस कदर दीवाने हो चुके हैं कि, जिसे जहां जगह मिलती है वहीं रील बनाने लगता है। ये सिलसिला दिल्ली मेट्रो से होते हुए अब मुंबई लोकल तक पहुंच चुका है। हालांकि रेलवे अधिकारियों को अपने परिसर में फिल्म बनाने के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है, लेकिन कंटेंट क्रिएटर अक्सर इस नियम का उल्लंघन करते हैं। नियम तोड़ने के अलावा, कुछ क्रिएटर जोखिम भरे स्‍टंट तक करने लगते हैं जिससे अधिकारियों और जनता दोनों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। ताजा वीडियो मुंबई लोकल ट्रेन से सामने आया है जिसमें एक शख्‍स को डांस करते हुए देखा जा सकता है।

डांस करता शख्‍स।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर 'अनरियल क्रू' नामक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें शख्‍स को मुंबई लोकल ट्रेन में उसके अनोखा स्टंट करते देखा जा सकता है। सितंबर में पोस्ट किया गया यह वीडियो हाल ही में वायरल हुआ, जिसे लगभग 30 मिलियन बार देखा गया क्योंकि यूजर्स ने इस अनोखे डांस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर भीड़ भरी ट्रेन की बोगी के अंदर हैंडल पर पकड़कर डांस किया। ये देखने के बाद यूजर्स प्रतिक्रिया देने को मजबूर हो गए।

End of Feed