Viral Puzzle: सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें वायरल होने का ट्रेंड चल पड़ा है। यहां हर रोज ढेरों की संख्या में ऐसी तस्वीरें शेयर की जाती हैं, जिन्हें हल करने का चैलेंज दिया जाता है। कई बार नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली इन तस्वीरों को हल कर लिया जाता है तो कई बार नाकामी भी मिलती है। हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी कोशिश से शरीर की कसरत जरूर हो जाती है। आज हम एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ब्रेन टीजर वाली इस तस्वीर को बच्चों ने आसानी से हल कर लिया है मगर खुद को दिग्गज समझने वाले कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।
छिपा हुआ 98 नंबर
वायरल हो रही तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 99 नंबर लिखा हुआ नजर आ रहा होगा। 99 नंबर वाली इस तस्वीर में सिर्फ एक जगह पर 98 नंबर भी लिखा हुआ है। तस्वीर में 98 नंबर ऐसी जगह पर छिपा हुआ है जिसे छोटे बच्चों ने आसानी से देख लिया। मगर खुद को दिग्गज कहने वाले धुरंधर छिपे हुए 98 नंबर को नहीं खोज पा रहे हैं। अगर आप खुद को सचमुच जीनियस समझते हैं तो पांच सेकंड के भीतर उस खास नंबर को ढूंढकर दिखाइए। अगर आपने जवाब तलाश लिया तो आपको सुपर जीनियस मान लेंगे।
हालांकि अभी तक भी तस्वीर में 98 को नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको इसका जवाब भी यहीं मिलने वाला है। पता चलेगा कि आखिर 99 की भीड़ में 98 नंबर कहां छिपा हुआ है।
यहां देखिए जवाब

Optical Illusion Result
देख लिया ना 99 की भीड़ में 98 ऐसी जगह छिपा हुआ था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसाम काम नहीं था। अगर आपने पांच सेकंड के भीतर इसे हल करना लिया है तो आप सचमुच जीनियस हैं।
