भारतीय युवक ने देसी जुगाड़ से पलंग को ही बना दिया कार, पूरी फैमिली को बिठाकर ले गया घुमाने, Video देख चौंक जाएंगे

Viral Video: आप देख पाएंगे कि शख्स ने लकड़ी के पलंग में मोटर और पहिया लगाकर उसे कार का रूप दे डाला। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस कार में उसने अपनी पूरी फैमिली बिठाई और लॉन्ग ड्राइव पर निकल गया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो लोगों को हैरानी में डाल देता है। इसी क्रम में एक ऐसे शख्स का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसने अपनी क्रिएटिविटी का बेहद ही अनोखा नमूना पेश किया है। दरअसल, इस शख्स ने अपना क्रिएटिव दिमाग लगाकर अपनी पलंग को भी कार में बदल डाला। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आप देख पाएंगे कि शख्स का पलंग चार पहियों पर दौड़ रहा है।

Video

पलंग को बना दिया कार (एक्स)

वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

युवक ने अपनी समझदारी और क्रिएटिविटी से जो चीज कर डाली, उसकी कल्पना भी लोग नहीं कर पा रहे हैं। इस शख्स का इनोवेशन लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। आप देख पाएंगे कि शख्स ने लकड़ी के पलंग में मोटर और पहिया लगाकर उसे कार का रूप दे डाला। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस कार में उसने अपनी पूरी फैमिली बिठाई और लॉन्ग ड्राइव पर निकल गया। आप देख पाएंगे कि इस कार में एक-दो नहीं बल्कि 8-9 लोग सवार हैं। देखें वीडियो-

End of Feed