वायरल न्यूज़

Viral Video: रील्स के चक्कर में लड़के ने उतारी टीशर्ट तो लड़की ने की थप्पड़ों की बारिश, खदेड़-खदेड़कर पीटा

Viral Video: जैसे ही लड़की इंफ्लुएंसर के नजदीक पहुंचती है, वह अपना टीशर्ट निकाल देता है। इसके बाद लड़की को अपनी बॉडी दिखाने लगता है। इसके बाद लड़की जो करती है, वैसा इंफ्लुएंसर ने कभी सोचा भी नहीं होगा।

Image

रील्स वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • लड़की के सामने लड़के ने उतारे टीशर्ट
  • लड़की ने सरेआम जड़े थप्पड़ ही थप्पड़

Viral Video: आपने कई ऐसे रील्स वीडियो देखे होंगे, जिसमें राह चलते लड़के अपनी टीशर्ट खोलकर लड़कियों को अपनी बॉडी दिखाते नजर आते हैं। इसके बाद लड़कियां चौंक जाती हैं। इसी क्रम में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राह चलते एक लड़की को अपनी टीशर्ट उतारकर बॉडी दिखाता नजर आया। हालांकि, इसके बाद उसके साथ हो हुआ उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। वीडियो देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इंफ्लुएंसर रास्ते से जा रहा है। इसी बीच उसे सामने से एक लड़की और एक लड़का चलकर आते हुए नजर आते हैं। आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़की इस इंफ्लुएंसर के नजदीक पहुंचती है, वह अपना टीशर्ट निकाल देता है। इसके बाद लड़की को अपनी बॉडी दिखाने लगता है। इंफ्लुएंसर की इस हरकत से लड़की का पारा चढ़ जाता है। इसके बाद लड़की जो करती है, वैसा इंफ्लुएंसर ने कभी सोचा भी नहीं होगा। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जैसे ही इंफ्लुएंसर अपनी टीशर्ट निकालता है, लड़की उस पर थप्पड़ों की बारिश करने लगती है। वह उसे जोर-जोर से गाल पर थप्पड़ मारती है। इसके बाद इंफ्लुएंसर वहां से भागने लगता है तो लड़की उसे खदेड़ लेती है और खदेड़-खदेड़कर मारती है। इस दौरान लड़की उससे टी-शर्ट पहनने को कहती है। लड़की कहती है, “जल्दी पहन, और ये बॉडी कहीं और दिखाना।” इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को tamannakohli786787 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल हम इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article