Video: तालाब में मजे से वीडियो बनवा रहा था शख्‍स, अचानक हाथ में आई ऐसी चीज जिसे देख दिल दहल जाएगा

Viral Video: एक सप्ताह पहले सामने आए इस वीडियो को हजारों लाइक मिल चुके हैं और इंस्टाग्राम पर इसे 10 लाख बार रीशेयर किया जा चुका है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Viral Video: नदियों और झीलों में तैरते समय कई लोग मजेदार वीडियो बनवाते हैं और फिर उनको शेयर करते हैं। हालांकि, पानी की सतह के नीचे के खतरे को भांपे बिना लोग उसमें तैरते रहते हैं। अगर पानी साफ है तो चीजें बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट दिख जाती हैं मगर यदि पानी मटमैला हुआ तो शायद खतरनाक जीव भी नहीं दिखते। ऐसा ही हुआ एक शख्‍स के साथ जो तालाब में नहाते समय वीडियो बनवा रहा था। अचानक उसका हाथ जब पानी में अंदर गया तो उसके हाथ में मगरमच्‍छ आ गया। जिसे देखकर वो तुरंत पानी से बाहर आ गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मगरमच्‍छ की उपस्थिति में पानी से आदमी को जिंदा बाहर आते देख यूजर्स भी हैरान हो गए।

तालाब में नहा रहा शख्‍स।

इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पानी में शख्‍स पहले तो वो छप-छप कर रहा होता है। इस दौरान उसका दोस्‍त उसका वीडियो बना रहा होता है। जब वह इधर-उधर घूम रहा था, तो अचानक उसे कुछ असामान्य दिखाई दिया। जब उसने अपने हाथ पानी से बाहर निकाले, तो उसने देखा कि उसके हाथों में एक मगरमच्छ का बच्चा है। इसके बाद, उसने मगरमच्छ को वापस पानी में फेंक दिया। घबराकर वह चिल्लाया और भागने के लिए दौड़ा। खतरे से बाल-बाल बचता हुआ वह आदमी फिर नाव पर कूद गया।

End of Feed