वायरल न्यूज़

VIDEO: आग में हाथ डालकर खोलती चाय का पतीला उठा लिया, शख्स की डेरिंग देख हिल गए लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 30, 2024, 02:50 PM IST

Viral Video: वायरल वीडियो देखकर हैरान हो जाएंगे कि शख्स ने बिना डरे आग में खोलती चाय का पतीला उठा लिया। इसके बाद शख्स इसे ऐसे ही हवा में लहराता है और उसे जरा भी परेशानी नहीं होती है।

Image

हाथ में उठा लिया चाय में खोलता हुआ पतीला। (Photo/Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसा नजारे दिखाई पड़ते हैं कि हमारे होश उड़ जाते हैं। देखकर आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपके होश उड़ाने वाला है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसने अपने हाथ से आग में खोलते हुए चाय का पतीला उठा लिया और उसे हाथ से ठंडा कर दिया। हैरान करने वाला कारनामा करते हुए शख्स का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

हाथ से उठा लिया पतीला

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे ईंटों की मदद से एक चूल्हा बनाया गया है। उसके नीचें लकड़ियों से आग जलाई है और ऊपर चाय का बर्तन रखा है। थोड़ी ही देर में चाय खोलने लगी है और बर्तन से बाहर गिरने लगी। फ्रेम में ये नजारा बिल्कुल सामान्य लगता है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना किसी नहीं की होगी। इसमें देखेंगे कि खोलती हुई चाय बर्तन से बाहर निकल रही है। मगर तभी एक शख्स आया उसने बर्तन को नीचे हाथ लगाया और इसे आराम से ऊपर उठा लिया।

देखिए वीडियो

देखकर हैरान होंगे ऐसा करने से शख्स को जरा दर्द नहीं होता, जबकि आसपास खड़े लोग ये देखकर चौंक जाते हैं। इधर शख्स के हाथ में अभी भी चाय से खोलता हुआ बर्तन है, जिसे वो चारों तरफ घुमा रहा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। मालूम हो कि हैरान करने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर chandu_heerakaari नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article