वायरल न्यूज़

VIDEO: फूलों से सजी कार में था दूल्हा तभी पहुंच गईं बकरियां, सोच भी नहीं सकते फिर जो हुआ

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 23, 2024, 08:16 AM IST

Funny Animal Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा और उसके दोस्त कार में बैठे हुए हैं, इधर बकरियों ने हर तरफ से कार को घेर रखा है। बकरियों का झुंड कार लगे सारे फूल तोड़कर खा रहा है।

Image

दूल्हे की कार पर बकरियों ने बोल दिया हमला। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे की कार पर बकरियों का हमला
  • थोड़ी ही देर में सारे फूल खा गईं
  • फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे

Funny Animal Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक गजब का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दूल्हा लग्जरी कार को फूलों से सजाकर बारात लेकर निकला है। मगर बेचारा थोड़ी ही दूर पहुंचा था कि तभी बकरियों से उसका सामना हो गया। अब बकरियों ने उसकी कार का ऐसा हाल किया जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। दरअसल बकरियां का झुंड उसकी कार के ऊपर लगे सभी फूलों को ही चट कर गया। कार पर लगे फूलों को खाते हुए बकरियों का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

बकरियों ने बोल दिया धावा

मजेदार वीडियो अभी तक लाखों करोड़ लाइक और व्यूज बटोर चुका है। शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि बारात दुल्हन का द्वार पहुंचने के लिए तैयार खड़ी है। दूल्हे की कार भी महंगे फूलों से सजी हुई है। इधर दूल्हा भी तैयार होकर गाड़ी में बैठ चुका है। थोड़ी ही देर में बारात निकलती है और हाइवे पकड़ लेती है। मजेदार है कि अभी तक तो यहां सबकुछ सामान्य लगता है। मगर जैसे ही कार को हाइवे के किनारे रोका गया सबकुछ बदल गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फूल खा गईं बकरियां

मजेदार वीडियो में देखेंगे कि कार जैसे ही हाइवे के किनारे पर रुकी पास में घास खा रहा बकरियों का झुंड वहां पहुंच गया। वीडियो में देखेंगे कि कार के ऊपर लगे हुए ताजा फूल को ही बकरियों ने अपना भोजन समझ लिया। झुंड ने थोड़ी ही देर में कार पर चिपके हुए सारे फूल तोड़कर खा लिए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। आखिर में देखेंगे कि दूल्हा और उसके दोस्त चुपचाप इस नजारे को देखते रहते हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर rassvet.nad.caspiyem नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article