वायरल न्यूज़

Video: मौत से खेलता नजर आया शख्स! बिजली की तार पर सूखने के लिए डाले कपड़े, देख कांप उठे मोहल्ले वाले

Viral Video: वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी छत पर पहुंचा है। वह छत पर कपड़े डालने के ​​लिए पहुंचा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह बिजली की तारों पर कपड़े डालने लगता है।

Image

बिजली के तार पर सुखाया कपड़ा (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाला वीडियो देखने को मिल जाता है। इसमें से कई वीडियो लोगों के होश उड़ा देते हैं। जबकि कई वीडियो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में अजीबोगरीब हरकतें करके वीडियो बनाते हैं। वहीं कई लोग जानबूझकर उल्टी-सीधी हरकतें करके बेवकूफ बन जाते हैं। आज हम आपके लिए एक बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो लेकर आए हैं।

वीडियो देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी छत पर पहुंचा है। वह छत पर कपड़े डालने के लिए पहुंचा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह बिजली की तारों पर कपड़े डालने लगता है। उसे जरा भी डर नहीं लगता कि गीले कपड़े तार पर डालने पर उसे करंट मार सकता है। इसके अलावा वह करंट की चपेट में भी आ सकता था, जिससे उसकी मौत हो जाती। हालांकि, शख्स इन बातों की परवाह किए बिना मस्ती में तार पर कपड़े डाल रहा होता है। देखें वीडियो-

इसी बीच मोहल्ले वालों की नजर शख्स के कारनामे पर पड़ती है। इसके बाद मोहल्ले का एक आदमी उस शख्स को टोक देता है। वह उससे पूछ लेता है कि बिजली के तार पर कपड़े क्यों सुखा रहा है। इसके बाद शख्स का जवाब हैरान करने वाला होता है। शख्स जवाब में कहता है कि बिजली नहीं आएगी। इस हैरान करने वाले वीडियो को rajnishmatela नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article