वायरल न्यूज़

Desi Jugaad Video: बाइक चलाते समय ठंड से बचने के लिए युवक ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, देखकर मौज आ जाएगी

Desi Jugaad Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक चलाने से पहले बोरी को कुछ इस तरह काटकर लाता है कि वह बाइक की हैंडल में फिट हो जाए। इसके बाद युवक बाइक की हैंडल पकड़ने के लिए बोरी में अपना हाथ घु​​साता है।

Image

ठंड न लगने का देसी जुगाड़ (इंस्टाग्राम)

Desi Jugaad Video: देश के कई इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड की वजह से लोगों का बाइक चलाना मुश्किल होता है। दरअसल, बाइक चलाने के दौरान ठंडी हवा लगती है, जिससे हाथ और पैर अकड़ने लगते हैं। इसी ठंड से बचने के लिए एक युवक ने कुछ ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देखकर आप युवक की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। आपने शायद ही ऐसा देसी जुगाड़ वीडियो पहले कभी देखा होगा।

देसी जुगाड़ का सबसे जबरदस्त वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक चलाने से पहले बोरी को कुछ इस तरह काटकर लाता है कि वह बाइक की हैंडल में फिट हो जाए। इसके बाद युवक बाइक की हैंडल पकड़ने के लिए बोरी में अपना हाथ घुसाता है। इसके बाद वह बाइक चलाने लगता है। आप देख सकते हैं कि इस जुगाड़ से युवक के हाथ को जरा भी ठंड नहीं लगती है। सबसे पहले आप देखें ये जबरदस्त सा वीडियो-

वायरल वीडियो देखकर यूजर्स हैरान हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस युवक का करनामा देखकर उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि ऐसा जुगाड़ लगाने वाला आदमी उन्होंने आज तक नहीं देखा है। आप भी युवक के जुगाड़ की तारीफ करते नजर आएंगे। देसी जुगाड़ वाले इस मजेदार वीडियो को maximum_manthan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article