VIDEO : दिल्‍ली मेट्रो हुई पुरानी ! अब लंदन मेट्रो में डांस का लीजिए आनंद, 'छैंया-छैंया' पर युवक का धमाकेदार डांस वायरल

Metro Viral Video : मणिरत्नम की 1998 की फिल्म दिल से के रिलीज होने के 25 साल बाद भी किंग खान का स्‍टारडम कायम है। छैंया-छैंया गाने पर युवक को डांस करते देख बॉलीवुड फैन्‍स को शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के डांस स्‍टेप्स याद आ गए।

Metro Viral Video : भारत में दिल्‍ली मेट्रो और नागपुर मेट्रो के कई वीडियो आपने देखे होंगे। कभी कोई कपल मेट्रो में किस करने लगता है, कभी दो लोगों जबरदस्‍त गुत्‍थम-गुत्‍था होने लगता है। ऐसे ही वीडियो से छुटकारा मिलता है तो लोग मेट्रो में रील्‍स बनाने लगते हैं। आजकल ऐसे दृश्‍य मेट्रो में दिखना आम बात हो गई है। हालांकि ये हाल सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि लंदन मेट्रो का हाल भी कुछ-कुछ ऐसा ही है। दरअसल, इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भारतीय मूल का एक व्‍यक्ति लंदन मेट्रो में शाहरुख खान-मलाइका अरोड़ा के छैंया-छैंया गाने पर डांस करते दिख रहा है।

​​london metro dance viralm, chhaiya chhaiya dance in london metro, man danced in metro, delhi metro viral video, viral video

मेट्रो में डांस करता युवक। (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया।)

किंग खान का स्‍टारडम कायम

मणिरत्नम की 1998 की फिल्म दिल से के रिलीज होने के 25 साल बाद भी किंग खान का स्‍टारडम कायम है। छैंया-छैंया गाने पर युवक को डांस करते देख बॉलीवुड फैन्‍स को शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के डांस स्‍टेप्स याद आ गए। ये गाना और गाने में दर्शाए गए डांस स्‍टेप्‍स आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। कहा जाए तो किंग खान और छैंया-छैंया गाने का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

End of Feed