Viral Video: महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पोला उत्सव में पूजा के लिए सज-धजकर पहुंचे एक बैल ने जमकर तांडव मचाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा के लिए पहुंचा बैल अचानक भड़क गया। इसके बाद उसने लोगों की भीड़ में घुसकर तांडव मचाना शुरू कर दिया। वह भीड़ के अंदर घुसकर लोगों को उठा-उठाकर पटकता नजर आ रहा है। इसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं।
नागपुर से आया हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देख सकते हैं कि बैल ढोल-नगाड़ों की आवाज से भड़क उठता है। इसके बाद वह तांडव करना शुरू कर देता हैं। घटना महाराष्ट्र के नागपुर के नगरधन की बताई जा रही है, जहां लोग धूमधाम से पोला उत्सव मना रहे थे। इस दौरान बैल के हमले से अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हालत खराब हो गई है।
बता दें कि महाराष्ट्र में पोला उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान किसान अपने बैलों को अच्छी तरीके से सजाते हैं। उसकी पूजा की जाती है, महाराष्ट्र में यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। इसी के तहत नागपुर के रामटेक में पोला पर्व के दौरान किसान अपने बैलों को सजाकर रामटेक के नगर धन के चौक पर एकत्र हुए थे। हालांकि, ढोल-नगाड़ों की आवाज से बैल भड़क गया और वह इधर-उधर भागने लगा। बैल ने कई लोगों घायल भी कर दिया, यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
