वायरल न्यूज़

Stunt Video: बाल्टी के साथ फ्लिप करने की कोशिश कर रही थी लड़की, फिर हुआ कुछ ऐसा, देख सांसें थम जाएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 15, 2023, 11:41 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्टंट करती नजर आ रही है। इस दौरान वह बाल्टी के साथ स्टंट कर रही है, ऐसे में बाल्टी फिसलने के चलते वह बुरी तरह से गिर जाती है, जो बेहद शॉकिंग है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • बाल्टी के साथ स्टंट कर रही थी लड़की
  • बाल्टी फिसलने से गिर जाती है लड़की
  • जमकर वायरल हो रहा ये बवाल वीडियो

Stunt Gone Wrong: इंटरनेट पर स्टंट का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आप सब एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे। इस वीडियो में एक लड़की बेहद ही कमाल का स्टंट करती नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि इस लड़की में गजब का टैलेंट है। ये वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और बार-बार देखी भी जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की बाल्टी के साथ फ्लिप करने की कोशिश कर रही है, लेकिन बाल्टी फिसल जाने के कारण लड़की जमीन पर गिर जाती है, जिससे उसे काफी चोट भी आती है। ये नजारा देखने के बाद आप एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे। लेकिन इस लड़की के टैलेंट और प्रयास की सभी तारीफ कर रहे हैं।

स्टंट के दौरान गिरी लड़की का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इस लड़की को काफी चोटें आई होंगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लड़की बेहद कमाल का स्टंट कर रही है, अगर बाल्टी नहीं फिसलती तो लड़की फ्लिप सही से कर लेती। इस वीडियो पर अब तक 6 लाख 92 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'shalugymnast' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article