Viral Video: 27 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा, जब पार्सल खोला तो निकला साबुन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 4, 2024, 03:31 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने हजारों रुपये खर्च करके ऑनलाइन मोबाइल मंगाया, मगर बेचारे को साबुन पार्सल कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • हजारों रुपये खर्च करके ऑनलाइन मंगाया मोबाइल
  • मगर मिला पांच रुपये वाला साबुन
  • देखकर पागल हुआ शख्स

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां का रुख करते ही इंसान हैरान हो जाता है। यहां उसे ऐसी-ऐसी चीजें नजर आती हैं जिसके बारे में शायद ही कभी सोचता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसने हजारों रुपये का मोबाइल ऑनलाइन ऑर्डर किया। इसके लिए बकायदा पेमेंट भी ऑनलाइन कर दी गई। मगर जब डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर देने पहुंचा तो शख्स के होश उड़ गए। उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि इतना बड़ा धोखा हो गया।

Viral Video

ऑनलाइन ऑर्डर किया मोबाइल मगर मिला साबुन। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

पार्सल में मोबाइल की जगह निकला साबुन

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि डिलीवरी ब्वॉय शख्स को पार्सल देने पहुंचा। इधर शख्स को थोड़ा शक हुआ और उसने ऑन कैमरा पार्सल खोलकर देखा। मगर पार्सल के अंदर मोबाइल की जगह जो कुछ निकला किसी के भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल पार्सल में मोबाइल की जगह पांच रुपये वाला साबुन निकला। पार्सल में मोबाइल देखकर शख्स बुरी तरह भड़क गया। उसकी डिलीवरी ब्वॉय से बहस हुई तो कंपनी से संपर्क करने की सलाह दे डाली।

End of Feed