वायरल न्यूज़

World Records: फ्रेंच शेफ ने बनाया 1001 प्रकार के चीज वाला पिज्जा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 4, 2024, 02:35 PM IST

फ्रेंच शेफ बेनोइट ब्रुएल ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने 1001 प्रकार के चीज वाला पिज्जा एक पिज्जा बनाया है, जिससे अब उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है।

Image

फ्रेंच शेफ ने बनाया 1001 प्रकार के चीज वाला पिज्जा (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्रेंच शेफ ने बनाया अनोखा पिज्जा
  • 1001 प्रकार के चीज का किया इस्तेमाल
  • गिनीज वर्ल्ड बुक में नाम हुआ दर्ज

Guinness World Records: अक्सर देखा जाता है कि लोग वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए कुछ न कुछ अजीबोगरीब चीज करते रहते हैं। ऐसे में अगर उनका एक्सपेरिमेंट सफल हो जाता है तो उनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हो जाता है, जिसे तोड़ना इम्पॉसिबल बन जाता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला फ्रेंच शेफ के साथ, जिन्होंने एक अनोखा पिज्जा बनाकर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। इसका एक वीडियो भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

बता दें, फ्रेंच शेफ बेनोइट ब्रुएल ने इस अनोखे पिज्जा को बनाने के लिए 1001 प्रकार के चीज का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद उसने इस पिज्जा को तैयार किया है। पिछला रिकॉर्ड 834 प्रकार के चीज़ का था, जिसे बेनोइट ब्रुएल ने अब तोड़ दिया है और ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बेनोइट ब्रुएल ने इससे पहले साल 2020 में 254 प्रकार के अलग-अलग चीज़ों से पिज्जा बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उनके मुताबिक, 940 प्रकार के चीज उन्होंने फ्रांस से और बाकी के 61 प्रकार की चीज दुनिया भर के विभिन्न देशों से प्राप्त किए हैं, जिन्हें मिलाकर उन्होंने ये अनोखा कारनामा कर दिखाया है।

Guinness World Records

फ्रेंच शेफ बेनोइट ब्रुएल और शेफ फैबियन मोंटेलानिको

फ्रेंच शेफ ने बनाया 1001 प्रकार के चीज वाला पिज्जा

फ्रेंच शेफ ने बताया कि ये अनोखा पिज्जा बनाने के लिए उन्हें पहले आटे को पकाना पड़ा, ताकि चीज के वजन से यह ना फटे। फिर इसके बाद उन्होंने प्रत्येक चीज के 2 ग्राम के एक घने टुकड़े को काटा और फिर उस पर रखा। जानकारी के मुताबिक, इस अनोखे पिज्जा को शेफ बेनोइट ब्रुएल और शेफ फैबियन मोंटेलानिको द्वारा बनाया गया है। इसके लिए चीज़मेकर सोफी हैट रिचर्ड-लूना और यूट्यूबर फ्लोरियन ऑनएयर ने उनकी मदद की है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article