वायरल न्यूज़

Kaju Pista Gajak: बड़े मन से काजू-पिस्ता गजक का लेते हैं स्वाद, आज बनाने का तरीका भी देख लीजिए, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 4, 2024, 04:09 PM IST

इंस्टाग्राम पर काजू पिस्ता गजक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इसे बनाने की प्रक्रिया दिखाई जा रही है। इस वीडियो में आप अपनी पसंदीदा काजू पिस्ता गजक की मेकिंग प्रोसेस देख सकते हैं।

Image

फैक्टरी में काजू पिस्ता गजक बनने का वीडियो हुआ वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • फैक्टरी में बनी काजू पिस्ता गजक
  • काजू पिस्ता गजक का वीडियो हुआ वायरल
  • लोगों ने भी किया काफी पसंद

Kaju Pista Gajak Making Process: इन दिनों इंस्टाग्राम पर खाने-पीने की चीजों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि आपकी पसंदीदा चीज कैसे बनाई जाती है? इन्हीं में से एक है - काजू पिस्ता गजक। ठंड के समय में बनने वाली ये स्वादिष्ट मिठाई करीब-करीब सभी को पसंद आती है। इसकी मिठास अधिकतर लोगों को पसंद आती है, गजक के अंदर काजू और पिस्ते का स्वाद इसमें जान भर देता है, जो सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में काजू पिस्ता गजक बनाने की विधि दिखाई जा रही है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी काजू पिस्ता गजक को घर पर बनाने की सोच रहे हैं तो आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए ताकि आप भी इस संक्रांति अपने पर इसकी मिठास के साथ त्योहार मना सकें। हालांकि, काफी लोग इस वीडियो को देखने के बाद हाइजीन की बात भी कर रहे हैं।

फैक्टरी में काजू पिस्ता गजक बनने का वीडियो हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये है जयपुर की स्पेशल गजक। इस वीडियो पर अब तक 10 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 50 हजार से अधिक बार इसे लाइक किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'foodyjaipur7' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article