Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जो यूजर्स का दिल जीत लेता है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने ऑफिस से घर आने के बाद सुकून के कुछ पल खोजते हैं। कुछ लोग अकेले बैठकर गाना सुनते हैं तो कोई गुनगुनाने का शौक रखते हैं।इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अंकल अपने घर की बालकनी पर अकेले बैठकर गिटार बजा रहे थे। इसके बाद पड़ोस की एक लड़की ने जो किया, उसके बाद वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।
अंकल का वीडियो वायरल (इंस्टाग्राम)
अंकल का वीडियो तेजी से हुआ वायरल
वीडियो के अनुसार, अंकल अपने हाथ में गिटार लेकर मोहित चौहान का गाना ‘डूबा-डूबा रहता हूं आंखों में तेरी' गा रहे थे। वह अकेले ही बालकनी पर गिटार बजा रहे थे। इसके साथ ही गाना गुनगुना रहे थे। अंकल के गाने पूरे मोहल्ले में सुनाई दे रहे थे। जैसे ही पड़ोस की एक लड़की ने यह गाना सुना, वह तुरंत ही अपनी बालकनी पर आ गई। इसके बाद लड़की ने अपना फोन निकाला और अंकल का वीडियो शूट कर लिया। इस वीडियो को लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो-
जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर आया, वैसे ही तेजी से वायरल होने लगा। दरअसल, अंकल 90 के दशक का गाना गुनगुना रहे थे। यह गाना आज भी लोगों के लिए बेहद खास है। इसे सुनते ही कई लोगों को उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। अंकल इसी गाने को रात के शांत माहौल में अपनी आवाज में गिटार बजाते हुए गा रहे थे। अंकल अपनी सिंगिंग की सादगी से सुनने वालों के दिल को छू रहे थे। वीडियो मेघा सिंह नाम की लड़की ने अपने फोन के कैमरे से रिकॉर्ड कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @miss_mmegha से शेयर कर दिया। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा- 'द्वारका में एक अंकल की आवाज ने सबका दिल जीत लिया और उनकी सिंगिंग में ऐसा जादू था कि लोग सुनने के लिए रुक गए।' मेघा सिंह ने इस वीडियो को 9 फरवरी 2026 को अपने अकाउंट से पोस्ट किया, जहां से यह तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
