वायरल न्यूज़

Viral Video: अपनी एंट्री पर डांस करने जा रही थी दुल्हन, तभी सामने आकर ये क्या करने लगी दूसरी महिला

Dulhan Entry Video: आप देख पाएंगे कि दुल्हन की ननद अपनी होने वाली भाभी का ननद उतारकर पैसे वहीं लुटा देती है और फिर सामने से हट जाती है। इसके बाद दुल्हन अपने दूल्हे के लिए बेहद ही खास डांस परफॉर्मेंस देती है। है। यह वीडियो इंटरनेट पर दर्शकों का दिल जीत रही है।

Image

दुल्हन का डांस (इंस्टाग्राम)

Dulhan Entry Video: भारत की शादियों में आजकल दुल्हन का डांस बेहद ही आम हो गया है। अपनी एंट्री पर कुछ दुल्हनें इतना शानदार डांस करती हैं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी एंट्री पर बहुत ही खूबसूरत डांस करती नजर आती है। दुल्हन जिस तरह का डांस करती है, वह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स दुल्हन के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दुल्हन का जबरदस्त डांस वीडियो

दुल्हन का डांस वीडियो जहां एक तरफ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वहीं डांस से पहले वीडियो में एक ट्विस्ट देखने को मिलता है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही दुल्हन अपनी एंट्री पर डांस के लिए तैयार होती है, वैसे ही उसके सामने एक महिला आकर खड़ी होती है। पहले तो कैमरामैन को समझ नहीं आता है कि दुल्हन के सामने महिला क्या करने आई है। हालांकि, इसके बाद महिला ऐसा काम करती है, जिसे देखकर कैमरामैन को सारी बात समझ आ जाती है। दरअसल, दुल्हन के सामने आई महिला उसकी ननद होती है, जो नोटों से दुल्हन की नजर उतारने आई होती है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि दुल्हन की ननद अपनी होने वाली भाभी का ननद उतारकर पैसे वहीं लुटा देती है और फिर सामने से हट जाती है। इसके बाद दुल्हन अपने दूल्हे के लिए बेहद ही खास डांस परफॉर्मेंस देती है। है। यह वीडियो इंटरनेट पर दर्शकों का दिल जीत रही है। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @jyotirawatt1120 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। हालांकि, इसमें दिखाई दे रही दुल्हन का नाम विशाखा पंवार है। विशाखा एक कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। संगीत शुरू होते ही जिस तरह विशाखा अपने आत्म-विश्वास और ऊर्जा के साथ डांस स्टेप दिखाती हैं, वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article