वायरल न्यूज़

ग्राउंड फ्लोर से 124वें मंजिल पर मात्र 1 मिनट में पहुंच जाता है इंसान, बुर्ज खलीफा के लिफ्ट की स्पीड जान सन्ना जाएंगे

Burj Khalifa Lift Speed: बुर्ज खलीफा में लिफ्टों की कुल संख्या 57 है। वहीं यहां 8 एस्केलेटर भी लगे हुए हैं। बुर्ज खलीफा की इन लिफ्टों को दुनिया की सबसे तेज लिफ्टों में शुमार किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी स्पीड तकरीबन 10 मीटर प्रति सेकंड होती है।

Image

बुर्ज खलीफा लिफ्ट (iStock)

Burj Khalifa Lift Speed: दुबई स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया इस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। 163 मंजिलों वाली बुर्ज खलीफा अपनी ऊंचाई और भव्यता के कारण दुनियाभर में मशहूर है। यह इमारत 828 मीटर ऊंची है। हालांकि आम दर्शकों के लिए सिर्फ 124वीं मंजिल तक ही लिफ्ट जाती है। वहीं 148वीं मंजिल पर ऑब्जर्वेशन डेक बनाए गए हैं। सोचिए अगर इतनी ऊंची इमारत में ऊपर तक पहुंचना है तो इसमें सामान्य लिफ्ट से जाने में काफी समय और परेशानी झेलनी पड़ती। इस कारण बुर्ज खलीफा में हाई-स्पीड लिफ्ट लगाई गई है।

हाई स्पीड लिफ्ट का बेहद रोमांचक सफर

सबसे पहले आपको बता दें कि बुर्ज खलीफा में लिफ्टों की कुल संख्या 57 है। वहीं यहां 8 एस्केलेटर भी लगे हुए हैं। बुर्ज खलीफा की इन लिफ्टों को दुनिया की सबसे तेज लिफ्टों में शुमार किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी स्पीड तकरीबन 10 मीटर प्रति सेकंड होती है। वहीं इसकी स्पीड 36 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। इतनी तेज स्पीड के कारण ही इस विशाल इमारत में ग्राउंड फ्लोर से 124वीं मंजिल तक पहुंचने में मात्र एक मिनट का ही समय लगता है।

बुर्ज खलीफा में लगी है डबल डेकर लिफ्ट भी

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि बुर्ज खलीफा में कुछ डबल-डेकर लिफ्ट भी लगे हुए हैं। इससे एक साथ दो अलग-अलग फ्लोर के यात्री भी इसमें सफर कर सकते हैं। जिससे समय तो बचता ही है और भीड़ भी कम होती है। बता दें कि बुर्ज खलीफा में लगी लिफ्टों का निर्माण ओटिस नाम की पॉपुलर एलिवेटर कंपनी ने किया है। यह कंपनी हाई-टेक एलिवेटर सिस्टम के लिए मशहूर है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बुर्ज खलीफा के लिफ्टों की इतनी तेज रफ्तार होने के बावजूद ये दुनिया की सबसे तेज नहीं है।

चीन में है दुनिया की सबसे तेज लिफ्ट

दुनिया की सबसे तेज लिफ्ट का रिकॉर्ड चीन के शंघाई टॉवर के नाम है। यहां लगी लिफ्ट की स्पीड तकरीबन 73.8 किलोमीटर प्रतिघंटा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इतनी तेज लिफ्टों में यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है। लिफ्टों के अंदर एयर प्रेशर कंट्रोल सिस्टम लगा होता है, जिससे ऊंचाई पर जाने के दौरान कानों में दबाव महसूस न हो। इसके साथ ही स्पीड वाली लिफ्टों में इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम और बैकअप पावर सिस्टम भी मौजूद होता है, जिससे किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article