Viral News: चलती ट्रेन में एक महिला के साथ छेड़खानी करना एक शख्स को भारी पड़ गया। महिला ने सरेआम शख्स को चप्पलों से पीट दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला चलती ट्रेन में शख्स की चप्पल से ताबड़तोड़ पिटाई कर रही है। खबर के अनुसार, शख्स ने महिला के साथ अश्लील हरकत की थी। इसके बाद महिला का पारा चढ़ गया और उसने ऐसा सबक सिखाया कि शख्स जिंदगीभर याद रखेगा।
अश्लीलता का दुष्परिणाम (ट्विटर)
अश्लील हरकत करना पड़ा महंगा
वीडियो में देखने को मिलता है कि महिला ने अपने हाथ में चप्पल पकड़ा हुआ है और शख्स की ताबड़तोड़ पिटाई कर रही है। वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जिस समय महिला शख्स को चप्पलों से पीट रही है। इस दौरान आसपास काफी सारे लोग मौजूद हैं। इस दौरान शख्स अपने हाथ आगे कर महिला की पिटाई से बचने की कोशिश करता नजर आ रहा है। हालांकि, महिला लगातार उसे चप्पल से पीट रही है।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने शेयर किया है। घर के कलेश नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि अश्लील हरकत करने की ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा शख्स पर फूट पड़ा है।
